{"_id":"6422db936a49e559bc04fba3","slug":"cisf-sub-inspector-fatally-attacked-after-scooty-touched-by-car-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कार से स्कूटी छू जाने पर CISF के उप निरीक्षक पर जानलेवा हमला, आरोपी पीड़ित को अधमरा कर वहां से हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कार से स्कूटी छू जाने पर CISF के उप निरीक्षक पर जानलेवा हमला, आरोपी पीड़ित को अधमरा कर वहां से हुए फरार
Tue, 28 Mar 2023 05:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:55 PM IST
सार
पीड़ित की पहचान दिगंबर सिंह यादव (37) के रूप में हुई। वह परिवार के साथ बागडौला इलाके में रहते हैं और सीआईएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती आईजीआई एयरपोर्ट पर है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कापसहेड़ा इलाके में कार से स्कूटी छू जाने पर सीआईएसएफ के उप निरीक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। कार चालक ने अपने पांच छह दोस्तों को बुलाकर पीड़ित पर हेलमेट से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़ित के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान दिगंबर सिंह यादव (37) के रूप में हुई। वह परिवार के साथ बागडौला इलाके में रहते हैं और सीआईएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती आईजीआई एयरपोर्ट पर है। दिगंबर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह बिजवासन कैंप से योगा करने के बाद स्कूटी से घर जा रहे थे। गोलक धाम मंदिर से थोड़ा आगे एक निक्सन कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगाई।
विज्ञापन
अचानक ब्रेक लगाने पर उनकी स्कूटी कार के पीछे टच हो गई। कार चालक तुरंत नीचे उतरकर आया और उनके साथ गोली गलौज करने लगा। पीड़ित ने चालक से कहा कि इसे ठीक करवाने में जो भी खर्च आएगा वह दे देंगे। बावजूद चालक ने फोन कर अपने पांच छह साथियों को मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचे युवकों ने हेलमेट से उनकी पिटाई शुरू कर दी। वह उन्हें तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा होकर गिर नहीं गए। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को फोन कर शिकायत करने की कोशिश की लेकिन नंबर नहीं मिला। उसके बाद वह किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की हालत को देखकर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।