{"_id":"1111814d606d8640e61822ee27d63cb6","slug":"cisf-police-inspector-show-honesty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISF जवान ने लौटाया रुपयों से भरा बैग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISF जवान ने लौटाया रुपयों से भरा बैग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Dec 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल ने ईमानदारी का उदाहरण पेश करते हुए एक यात्री को उसका खोया हुआ बैग लौटाया। बैग में ढाई लाख रुपये थे।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हेड कांस्टेबल जसवंत राजपूत ने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा।
उसने बैग को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद बैग को एक्सरे मशीन से गुजारा गया, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं दिखी। उसके बाद बैग को स्टेशन कंट्रोलर के सामने खोला गया। बैग में ढाई लाख रुपये थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात 8 बजे घनश्याम (34) नाम का एक शख्स साकेत मेट्रो स्टेशन पर आया। घनश्याम ने बताया कि वह भरतपुर का रहने वाला है।
वह बृहस्पतिवार सुबह मेट्रो स्टेशन पर आया था और यहां उसका बैग छूट गया था। वह भिवाड़ी पहुंचा तो उसे अहसास हुआ कि उसका बैग छूट गया है। अधिकारियों ने जांच के बाद बैग उसे सौंप दिया।
विज्ञापन