फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF detected high volume of foreign currency at IGI Airport said PRO CISF

बड़ी सफलता: एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ी विदेशी करेंसी, यात्री नहीं दे पाया पैसों का हिसाब

Fri, 29 Apr 2022 05:08 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 05:08 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास बड़ी संख्या में विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। सीआईएसएफ ने जो मुद्रा बरामद की है, भारत के हिसाब से यह करीब 59 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन
CISF detected high volume of foreign currency at IGI Airport said PRO CISF
बरामद करेंसी - फोटो : ANI

विस्तार

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। यहां उतरे एक यात्री से बड़ी संख्या में विदेशी मुद्रा की बरामदगी हुई है। सीआईएसएफ ने जो मुद्रा बरामद की है, भारत के हिसाब से यह करीब 59 लाख रुपये हैं। इसमें 22 हजार डॉलर और दो लाख दिरहम हैं।

विज्ञापन


कस्टम विभाग के अधिकारी कर रहे हैं कार्रवाई
सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान यात्री इन पैसों का हिसाब नहीं दे पाया है। इसके साथ ही उसके पास इतनी बड़ी रकम रखने के कोई वैध कागजात भी नहीं हैं। यात्री को कस्टम विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। कस्टम विभाग के अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


टर्मिनल तीन पर घूम रहा था यात्री
सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पाण्डेय ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब दस बजे टर्मिनल तीन पर सीआईएसएफ की निगरानी दस्ते ने एक यात्री को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। शक होने पर जवानों ने उसे प्रस्थान गेट नंबर तीन के पास रोक लिया। उसके बैग को कब्जे में ले लिया। जवानों ने एक्सरे मशीन पर बैग की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 हजार यूएस डॉलर और दो लाख यूएई दिरहम मिले
बैग के अंदर संदिग्ध वस्तु दिखी। जवानों ने बैग को खोलकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान  छिपाकर रखे गए 22 हजार यूएस डॉलर और दो लाख यूएई दिरहम मिले। अधिकारियों ने बताया कि बरामद विदेशी मुद्रा की कीमत 59 लाख रुपये आंकी गई है।  


शारजाह जाने के लिए हवाई अड्डे पर आया था सुमित
यात्री की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई। वह शारजाह जाने के लिए हवाई अड्डे पर आया था। विदेशी मुद्रा के बाबत यात्री कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed