{"_id":"5e4a5e888ebc3e6a9a0feb56","slug":"cisf-apprehends-passenger-with-foreign-currency-at-igi-airport-delhi-handed-over-to-customs-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की नई तरकीब, मूंगफली के छिलके के बाद अब परफ्यूम की बोतल में भरकर ले जा रहे थे विदेशी नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की नई तरकीब, मूंगफली के छिलके के बाद अब परफ्यूम की बोतल में भरकर ले जा रहे थे विदेशी नोट
Mon, 17 Feb 2020 03:15 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
बोतलों से मिले नोट
- फोटो : ANI
नोटों की तस्करी के मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारी मात्रा में विदेशी नोटों के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Delhi: Central Industrial Security Force (CISF) apprehended a passenger, Mohd Arshi (pic 4) from T-3 of IGI Airport & found 1,97,500 Saudi Riyal and 2,000 Kuwaiti Dinar (approx Rs 42.35 Lakh) concealed in perfume bottles&pouches in his bags. He was handed over to Customs officers pic.twitter.com/ezMFuWi7CF
— ANI (@ANI) February 17, 2020विज्ञापन
यात्री के पास से 1,97,500 सऊदी रियाल और 2000 कुवैती दिनार बरामद किए गए हैं। यह सारे नोट यात्री के बैग में रखे परफ्यूम की बोतलों और पैकेट में भरे गए थे। भारतीय रूपये के अनुसार बरामद किए गए सऊदी रियाल की कीमत 38,31,500 रुपये और कुवैती दिनार की कीमत 4,68,100 रुपये है।
विज्ञापन
बरामद किए गए सभी नोटों को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। गिरफ्तार यात्री का नाम मोहम्मद अर्शी बताया जा रहा है। वह इन नोटों को लेकर दिल्ली से दुबई जा रहा था।