फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cisce results 2017: class 12 keerthana srikantha became all india second topper

ICSE बोर्ड रिजल्ट 2017: गुरुग्राम की कीर्तन श्रीकांत बनी ऑल इंडिया सेकंड टॉपर

Mon, 29 May 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 29 May 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
cisce results 2017: class 12 keerthana srikantha became all india second topper
कीर्तन श्रीकांत। - फोटो : अमर उजाला

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। परीक्षा में कोलकाता की अनन्या मैती ने 99.50 प्रतिशत के साथ देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, गुरुग्राम की कीर्तन श्रीकांत ने ऑल ‌‌इंड‌िया रैंक‌िंग में तीन अन्य छात्रों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। कीर्तन श्रीकांत को कुल 99.25% मिले हैं।

विज्ञापन


कीर्तन श्रीकांत गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में वह अव्वल रही हैं। 
स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल का शिवांग एनसीआर में 98.75 फीसदी अंक के साथ दूसरे और द श्रीराम स्कूल अरावली की अदिति पसरीचा 98.25 फीसदी अंक के साथ दिल्ली-एनसीआर में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि, ह्यूमैनिटिज में यह प्रथम स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


दसवीं में द श्रीराम स्कूल का रमन ठंडानी 98 फीसदी अंक के साथ दिल्ली-एनसीआर में तीसरे स्थान पर रहा। बता दें कि सीआईसीएसई द्वारा जारी मेरिट में अंग्रेजी के साथ टॉप-3 विषय को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अन्य तीन छात्रों के कीर्थना श्रीकांत जितने ही नंबर आए हैं उनमें देवेश लखोटिया कोलकाता, ऋषिका धरीवाल मुंबई और आयुषी श्रीवास्तव लखनऊ के हैं।

बता दें कि हरियाणा में आईसीएसई का रिजल्ट 99.58 फीसदी और आईएससी का 96.18 फीसदी रिजल्ट रहा। आईसीएसई की इस परीक्षा में 952 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 538 लड़के और 414 लड़कियां थी। इनका रिजल्ट 99.58 फीसदी रहा। जबकि आईएससी में 157 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 111 लड़के और 46 लड़कियां शामिल हुई थी। इनका रिजल्ट 96.18 फीसदी रहा।



जिले में 99 फीसदी रहा आईएससी का रिजल्ट

cisce results 2017: class 12 keerthana srikantha became all india second topper
रिजल्ट जानने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

जिले में आईएससी का रिजल्ट 99 फीसदी रहा। स्कूलों से मिली जानकारी में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर रिजल्ट दिया है। बता दें कि गुरुग्राम में सीआईसीएसई के 09 स्कूल है। जबकि हरियाणा में कुल 11 स्कूल है। 
  
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि आईसीएसई और आईएससी के रिजल्ट में हरियाणा में लड़कियों के मुकाबले लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आईसीएसई में लड़कों का रिजल्ट 99.63 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 99.52 फीसदी रहा। आईएससी में 96.40 फीसदी लड़के और 95.65 फीसदी लड़कियां सफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed