{"_id":"661155014f4be7c3940d8771","slug":"cisce-board-made-changes-in-the-syllabus-of-classes-11th-and-12th-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Board Syllabus: CISCE बोर्ड ने ग्यारहवीं-बारहवीं के सिलेबस में किया बदलाव, अब पढ़ने पढ़ेंगे ये सब्जेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Board Syllabus: CISCE बोर्ड ने ग्यारहवीं-बारहवीं के सिलेबस में किया बदलाव, अब पढ़ने पढ़ेंगे ये सब्जेक्ट
Sat, 06 Apr 2024 07:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:28 PM IST
सार
सीआईएससीई बोर्ड ने ग्यारहवीं व बारहवीं के सिलेबस को बदला है। बारहवीं के लिए सत्र 2025 व ग्यारहवीं के लिए सत्र 2024-25 से संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
CISCE
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (सीआईएससीई बोर्ड) ने ग्यारहवीं व बारहवीं के सिलेबस को बदला है। बारहवीं के लिए सत्र 2025 व ग्यारहवीं के लिए सत्र 2024-25 से संशोधित किया गया है। इसके अंतर्गत बारहवीं के 12 विषयों व ग्यारहवीं के चार विषयों का सिलेबस शामिल है। सीआईएससीई बोर्ड के स्कूलों में इसी संशोधित सिलेबस के आधार पर पढ़ाई कराई जाएगी। बोर्ड की ओर से इस संबंध में जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि हाल ही में सीबीएसई की तीसरी से छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए हैं। अब सीआईएससीई ने सिलेबस में संशोधन की जानकारी दी है। दसवीं पास करने करने वाले व 11 वीं की पढ़ाई शुरु करने से पहले छात्र इस सिलेबल को देख सकते हैं। बोर्ड ने इसे अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
बारहवीं में जिन विषयों का सिलेबस संशोधित किया गया है, उनमें भौतिकी, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, अकाउंट्स, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, लीगल स्टडीज जबकि ग्यारहवीं के केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, मैथमेटिक्स व इतिहास विषय शामिल है। बोर्ड की ओर से सत्र की शुरुआत में ही जानकारी जारी कर दी गई है, जिससे कि छात्रों को यह पता हो कि उन्हें क्या और कैसे पढ़ना है।
विज्ञापन