फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISCE board changed 12th exam dates

सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा: बारहवीं की परीक्षा तिथियों में किया गया बदलाव, यहां देखें संशोधित परीक्षा शेड्यूल

Thu, 17 Mar 2022 08:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Mar 2022 08:12 PM IST
सार

बोर्ड ने जेईई मेन और बारहवीं की परीक्षा तिथियां आपस में टकरने के चलते यह बदलाव किया है। नई परीक्षा तिथियों में बारहवीं की परीक्षाएं अब 26 अप्रैल से आरंभ होंगी और 13 जून को समाप्त होंगी। इससे पहले बाहरवीं बोर्ड के सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल को शुरु होनी थी। जबकि छह जून को समाप्त होनी थी। बदला हुआ परीक्षा शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
CISCE board changed 12th exam dates
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा की सेमेस्टर-2 की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। जेईई मेन और बारहवीं की परीक्षा तिथियां आपस में टकरा रही थीं। ऐसे में सीआईएससीई बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का फैसला किया। अब बोर्ड ने सेमेस्टर-2 परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन


नई परीक्षा तिथियों के अनुसार बारहवीं की परीक्षाएं अब 26 अप्रैल से शुरु होंगी और 13 जून को समाप्त होंगी। इससे पहले बाहरवीं बोर्ड के सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल को शुरु होनी थी। जबकि छ: जून को समाप्त होनी थी। नया परीक्षा शेड्यूल सीआईएससीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ये है संशोधित परीक्षा शेड्यूल
संशोधित परीक्षा शेड्यूल के अनुसार 26 अप्रैल को अंग्रेजी पेपर-1, 28 अप्रैल को कॉमर्स, 30 अप्रैल को इलेक्टिव अंग्रेजी, दो मई को अंग्रेजी पेपर-2, पांच मई को इकोनॉमिक्स, सात मई को मास मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, नौ मई को मैथमेटिक्स, 11 मई को हिस्ट्री, 13 मई को केमिस्ट्री(थ्योरी), 20 मई को अकाउंट्स, 23 मई को बॉयोलॉजी(पेपर-1 थ्योरी), 25 मई को सोशियोलॉजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मई को पॉलिटिक्ल साइंस, 30 मई को साइकोलॉजी, एक जून को कंप्यूटर साइंस (पेपर-1), तीन जून फिजिकल एजुकेशन पेपर-1, चार जून को लीगल स्टडीज, आठ जून को बिजनेस स्टडीज, दस जून बॉयोटेक्नोलॉजी पेपर-1, 13 जून को भूगोल की परीक्षा होगी। दसवीं की परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बारहवीं की परीक्षा 1.30 की अवधि की होगी। इसके अलावा छात्रों को अतिरिक्त 10 मिनट प्रश्न पत्र पढने के लिए मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed