{"_id":"72a2b0599be76f7856757aac6b9ea994","slug":"circle-rate-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और महंगे होंगे दिल्ली के आशियाने!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और महंगे होंगे दिल्ली के आशियाने!
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग ने सर्कल रेट की रिविजन को लेकर कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग ने इसके लिए समिति का गठन किया है, जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रॉपर्टी का नया सर्कल रेट लागू होगा। दिसंबर 2012 में सर्कल रेट दरों में 22 से 200 फीसदी तक इजाफा किया गया था। दिल्ली में संपत्तियों को आठ (ए से एच) श्रेणी में बांटा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्लम में रहने वालों को 15 फरवरी तक मिलेंगे फ्लैट
विज्ञापन
गठित समिति एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी। इसमें सभी जिला उपायुक्त (राजस्व) सदस्य हैं। जिला उपायुक्त सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट से संपत्तियों का मूल्यांकन कराएंगे।
उसकी रिपोर्ट के आधार पर वह नए सर्कल रेट का प्रस्ताव विभाग को भेजेंगे जिसके बाद दिल्ली में नया सर्कल रेट तय किया जाएगा। मंडलायुक्त धर्मपाल ने बताया कि समिति का गठन कर दिया गया है।
संपत्ति की खरीद फरोख्त में बाजार दाम के आधार पर सर्कल रेट तय होते हैं। एक महीने में समिति को इसकी रिपोर्ट देनी है। इसके बाद ही सर्कल रेट तय किए जाएंगे।