फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cipiana-Maript fracture near the track, two trains stop.

चिपियाना-मारीपत के पास ट्रैक फ्रैक्चर, दो ट्रेनें रुकीं

Thu, 04 Feb 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cipiana-Maript fracture near the track, two trains stop.
चिपियाना-मारीपत के बीच ट्रैक फ्रैक्चर की वजह से गाजियाबाद-टूंडला रूट आधे घंटे तक बाधित रहा। इसके चलते कालका मेल और जोगबनी एक्सप्रेस के चक्के थम गए।
विज्ञापन


सुबह 8:35 बजे ट्रैक ठीक कर रूट बहाल किया गया तो ट्रेनें आगे बढ़ीं। हालांकि सुबह के वक्त ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

सुबह 8:05 बजे पेट्रोलिंग कर रहे स्टाफ ने अधिकारियों को फ्रैक्चर की सूचना दी। फ्रैक्चर मेन डाउन लाइन पर था। सूचना मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन


कालका मेल और जोगबनी गाजियाबाद और चिपियाना के बीच रोक दी गई। टीम ने तत्काल पहुंच फ्रैक्चर हुए ट्रैक को दुरुस्त कराया। आधे घंटे बाद 8:35 बजे ट्रैक रिपेयर कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ। हालांकि  सुबह के वक्त इस रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। शाम के वक्त फ्रैक्चर होता तो प्रभावित होने वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा होती।

दौलतपुरा के पास पैसेंजर ट्रेन पर पथराव यात्री घायल
शरारती तत्वों ने बुधवार को मेरठ की ओर से दिल्ली जा रही एक यात्री ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव में कई यात्रियों को चोटें आईं। एक युवक के हाथ पर ईंट इतनी तेजी से लगी कि हाथ में सूजन आ गई।


हालांकि यात्रियों ने इसकी शिकायत जीआरपी को नहीं दी है। घटना ढाई बजे की है। यात्रियों ने बताया कि मेरठ की ओर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन नए गाजियाबाद स्टेशन से पुराने स्टेशन के लिए चली थी।

दौलतपुरा के पास 7-8 किशोरों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ट्रेन के गेट और खिड़कियों के पास बैठकर सफर करने वाले कई यात्रियों को ये पत्थर लगे।

इस घटना में गाजियाबाद का ही एक युवक भी घायल हुआ। उसने जांच-पड़ताल के झंझट से बचने के लिए जीआरपी को शिकायत देने से इनकार कर दिया।

जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह का कहना है कि थाने पर ऐसी कोई सूचना नहीं पहुंची है। पथराव की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed