{"_id":"6289164e6cef427e4452fe77","slug":"chithera-land-scam-sdm-dadri-took-action-lekhpal-posted-for-nine-years-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटहेरा भूमि घोटाला: नौ साल से तैनात लेखपाल निलंबित, एसडीएम दादरी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटहेरा भूमि घोटाला: नौ साल से तैनात लेखपाल निलंबित, एसडीएम दादरी ने की कार्रवाई
Sat, 21 May 2022 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 21 May 2022 10:11 PM IST
सार
चिटहेरा भूमि घोटाले में नए-नए नाम सामने आ रहे है। इससे जुड़े लोग भी काफी सहमे हुए हैं। ऐसे में कुछ लोग इसका फायदा उठाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी दादरी ने चिटहेरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद को निलंबित कर दिया है। चिटहेरा भूमि घोटाले में लेखपाल की बड़ी लापरवाही मिली है। लेखपाल को एसडीएम कार्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
चिटहेरा गांव में पट्टों की जमीन के क्रय-विक्रय में नियमों को ताक पर रखा गया था। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के आधार पर चिटहेरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद ने भूमाफिया यशपाल तोमर समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ शनिवार को दादरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया, लेकिन अब दादरी एसडीएम ने वादी व लेखपाल शीतला प्रसाद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दादरी एसडीएम आलोक गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को एसडीएम कार्यालय से अटैच किया गया है। साथ ही, विभागीय जांच शुरू कर दी है। चिटहेरा भूमि घोटाले की जांच लेखपाल के पास थी, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी। जांच में लेखपाल की लापरवाही सामने आई है। शीतला करीब नौ साल से चिटहेरा गांव में लेखपाल थे। यशपाल समेत नौ पर एफआईआर दर्ज कराने में अब लेखपाल की जगह किसी अन्य को वादी बनाया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से जल्द इस संबंध में एक और शिकायत दी जाएगी। बताया जा रहा है कि कानूनगो को वादी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
किसी भी दलाल के चक्कर में ना आएं
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि अगर घोटाले के संबंधित किसी भी तरह की जानकारी देनी है या शिकायत करनी है तो वे सीधा अधिकारियों से मिलें। किसी भी दलाल के चक्कर में नहीं आएं। अगर कोई दलाल मिलता है तो उसकी जानकारी तत्काल दें। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।