फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese string will fly kites on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर चाइनीज मांझे से उड़ेगी पतंग, सरकार ने अधिसूचना पर जताई असमर्थता

Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chinese string will fly kites on Independence Day
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

राजधानी में इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर चाइनीज मांझे से पतंग उड़ेगी। दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले चाइनीज मांझे पर रोक संबंधी अधिसूचना जारी करने में असमर्थता जताई है।

विज्ञापन


सरकार का तर्क है कि अधिसूचना का ड्राफ्ट उपराज्यपाल के पास लंबित है और उसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने सरकार के इस तर्क पर कहा कि आप स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के दौरान मांझे से होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव पेश करें। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि इन मौकों पर बड़ी संख्या में पतंगें उड़ाई जाती हैं। ऐसे में आप 10 अगस्त को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव पेश करें। खंडपीठ ने कहा कि वे इस मुद्दे पर दिशा-निर्देश जारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अधिसूचना का ड्राफ्ट उपराज्यपाल के पास है लंबित'

Chinese string will fly kites on Independence Day
कोर्ट - फोटो : file photo

यह देखा जाएगा कि इस वर्ष पतंगों के कारण कोई दुर्घटना तो नहीं होती है। उसी के बाद सरकार की अधिसूचना पर कोई आदेश दिया जाएगा। इससे पूर्व दिल्ली सरकार के अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि हमने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने और सूती धागे से पतंग उड़ाने के संबंध में दिशा-निर्देश तय किए हैं। 

ड्राफ्ट तैयार कर उपराज्यपाल के पास भेजा गया है। ड्राफ्ट को मंजूरी न मिलने के कारण सरकार स्वतंत्रता दिवस से पहले अधिसूचना जारी करने में असमर्थ है।

उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट में प्रभावित लोगों के सुझाव भी लेने का प्रावधान किया गया था। अब मात्र चार दिन में अधिसूचना जारी करना असंभव है। हमें समय चाहिए, फिलहाल सरकार विज्ञापन जारी कर और होर्डिंग लगाकर आम लोगों को चाइनीज मांझे के प्रति जागरूक कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed