{"_id":"57cae66b4f1c1b5a212ccc12","slug":"chinees-maanza-made-a-wound-to-a-youth-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, हेलमेट से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, हेलमेट से बची जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
DEMO
- फोटो : अमर उजाला
चाइनीज मांझे के चलते एक युवक की जान पर बन आई। बाइक से ऑफिस जाते वक्त मांझा युवक की गर्दन में उलझ गया। हेलमेट को बांधने वाली डबल पट्टी के चलते मांझा ज्यादा गहरा घाव नहीं कर पाया।
विज्ञापन
एक मीडिया हाउस में काम करने वाले तोयज सिंह शुक्रवार शाम नोएडा स्थित अपने दफ्तर जा रहे थे कि गाजीपुर फ्लाईओवर पर उनकी गर्दन में अचानक कुछ फंस गया। वह समझ गए कि यह मांझा ही है मगर तुरंत बाइक रोकते तो पीछे से आ रही गाड़ी से टक्कर का डर था।
विज्ञापन
उन्होंने बाइक धीमी की मगर मांझे की डोर शायद कहीं फंसी हुई थी या उसे कोई खींच रहा था। इसके चलते घाव होने लगा तो उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाई। मगर तब तक मांझा ठीक सामने गले पर और गर्दन के बाईं ओर गहरे घाव देते हुए निकल गया।
विज्ञापन
गर्दन से हल्का खून आने लगा तो उन्होेंने एक अन्य मोटरसाइकिल वाले को रोककर उसे घाव देखने को कहा। उसने जब बताया कि घाव बहुत गहरा नहीं तो वह सीधे ऑफिस पहुंचे और वहां प्राथमिक उपचार पाया।
तोयज ने जब अपना हेलमेट उतारा तो देखा कि उसे लॉक करने वाली नायलॉन की दोहरी पट्टी कट गई है। बाइक की रफ्तार तेज होती या हेलमेट नहीं होता तो जाहिर तौर पर चाइनीज मांझा और गहरा कट लगा देता।