{"_id":"66b084c38846f01cd6023400","slug":"china-was-sending-500-crores-every-month-through-shell-companies-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठग ने खोला राज: हर माह करोड़ों भेजता था चीन, खाताधारक न करे गड़बड़ी...रखता था नजर; एक कड़ी से खुली करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग ने खोला राज: हर माह करोड़ों भेजता था चीन, खाताधारक न करे गड़बड़ी...रखता था नजर; एक कड़ी से खुली करतूत
Mon, 05 Aug 2024 01:24 PM IST
अनुज कुमार
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:24 PM IST
सार
पुलिस ने शैल कंपनियों के जरिए हर महीने 500 करोड़ चीन भेजने वाले को पकड़ लिया है। सरगना ने खुद ठगी के खेल का खुलासा किया है। खाताधारक न करे गड़बड़ी इसलिए होटल में रुकवाते थे।
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरोह सरगना आकाश कुमार जैन की टेलीग्राम एप के जरिये चीन के साइबर ठगों से बातचीत हुई तो उन्होंने करंट बैंक खातों का इंतजाम करने के लिए कहा। आकाश को पूरी योजना बताकर मोटे कमीशन का लालच दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आकाश ने बैंक खाते खुलवाने के लिए गिरोह तैयार किया। उसने खाताधारकों के नाम से फर्जी शैल कंपनियां बनाकर 150 करंट खाते खुलवाए और हर माह 500 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन करवाया। ठगी की रकम में कुछ कमीशन खाताधारकों को देकर मोटा पैसा आकाश रख लेता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कमल से 31.55 लाख ठगी की जांच करते हुए पुलिस को एक चेन का पता चला, जिसमें 500 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा हुआ। आकाश ने बताया कि वह दो वर्षों से बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को ठिकाने लगा रहा था।
विज्ञापन
चीन में बैठे ठग उससे बैंक खाते का संचालन लेते थे। खाताधारकों को किसी भी होटल में रुकवा दिया जाता था। ऐसा इसलिए किया जाता था, ताकि करोड़ों की रकम ट्रांसफर होने पर खाताधारक दूसरी जगह न भेज दे। जब तक खाता चलता रहता था, खाताधारक को होटल में ही रहने के लिए बाध्य किया जाता था।
यहां दो लोग उनकी निगरानी करते थे। इस दौरान फोन भी चलाने की इजाजत नहीं होती थी। काम पूरा होने के बाद खाताधारक को कमीशन देकर भेज दिया जाता था। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।