{"_id":"e8fc0b1855c885c6559461a849affba5","slug":"child-stole-a-bag-full-of-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर से भरा बैग ले उड़ा लिटिल चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर से भरा बैग ले उड़ा लिटिल चोर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 06 Feb 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 स्थित क्लाउड नाइन बैंक्वेट हॉल में मंगलवार रात शादी समारोह से हीरे और सोने के आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। बैग में दोनों पक्षों के करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवर थे। इससे खलबली मच गई।
वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें एक नन्हा चोर बैग ले जाते हुए दिख रहा है। दुल्हन पक्ष ने सिहानी गेट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मूूलरूप से बुलंदशहर के स्याना निवासी अशोक त्यागी इन दिनों लाजपत नगर में रहते हैं। उनकी बेटी दीपिका की मंगलवार रात मेरठ रोड स्थित क्लाउड नाइन बैंक्वेट हॉल में शादी थी।
दूल्हा और दुल्हन पक्ष के शादी में दिए गए जेवर लाल रंग के बैग में थे, जिसकी निगरानी के लिए कई लोग बैठे हुए थे। थैले में सोने का हार, हीरे की अंगूठी, हीरे का सेट, चांदी के जूते, दो सेट सोने के कंगन, चार अंगूठी, 6 जोड़ी पाजेब, 2 झाले थे।
विज्ञापन
सीसी टीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब दस बजे 10-12 साल का बालक बैग लेकर भाग गया। वह काले रंग के कपड़े पहने हुए था।