टैंक में गिरी बच्ची तो मामा, नानी ने लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार के प्रवेश नगर इलाके में रविवार शाम एक आठ साल की बच्ची खेलने के दौरान सेफ्टी टैंक में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए उसकी नानी और मामा ने भी सेफ्टी टैंक में छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीनों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी नानी और मामा का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि प्रवेश नगर की मकान संख्या ए वन में बने सेफ्टी टैंक में बच्ची गिर गई है। पुलिस को पता चला कि बच्ची को बचाने के लिए उसकी नानी शारदा (58) और मामा बबलू (38) भी टैंक में कूद गए हैं।
तीनों को निकाला, बच्ची की मौत
इसी बीच सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत टैंक में घुसकर बच्ची तुलसी (8) और उसकी नानी व मामा को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों को अचेतावस्था में संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की नानी और मामा अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटना के समय तुलसी जिस सेफ्टी टैंक के ऊपर खेल रही थी, वह काफी जर्जर अवस्था में है। खेलने के दौरान सेफ्टी टैंक का ऊपर का हिस्सा अचानक धंस गया और बच्ची 12 फीट गहरे टैंक में गिर गई।
घटना के समय बच्ची की मां ज्योति उसकी नानी और मामा वहीं बैठकर बातचीत कर रहे थे। बच्ची के टैंक में गिरते ही नानी और मामा उसे बचाने के लिए टैंक में कूद गए। अमन विहार थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।