{"_id":"60dfea03f3575763df7e2d88","slug":"child-abuse-material-posted-on-twitter-and-fir-on-it-case-more-than-links-were-use-to-post-such-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर अश्लील सामग्री परोसने का मामला: 10 से ज्यादा लिंक के जरिए डाली गई अश्लील सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर अश्लील सामग्री परोसने का मामला: 10 से ज्यादा लिंक के जरिए डाली गई अश्लील सामग्री
Sat, 03 Jul 2021 10:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:16 AM IST
सार
साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस की ओर से ट्विटर को पत्र भेजे दो दिन हो गए हैं, मगर अभी तक ट्विटर की ओर से दिल्ली पुलिस को कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री करीब दस से ज्यादा लिंक के जरिए डाली गई थी और अश्लील सामग्री के फोटो वायरल होते रहे। ट्विटर ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को जो पत्र लिखा है उसमें ट्विटर से इन लिंक को जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि पत्र लिखने के 72 घंटे के बीच इन लिंक को हटाना जरूरी है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस मामले में ट्विटर के अधिकारियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस की ओर से ट्विटर को पत्र भेजे दो दिन हो गए हैं, मगर अभी तक ट्विटर की ओर से दिल्ली पुलिस को कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत के बाद कथित तौर पर अपने प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति देने के लिए ट्विटर के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए कानून के तहत ट्विटर पर कोई भी सामग्री या लिंक डालने से पहले ट्विटर को उसे फिल्टर करना चाहिए था।
विज्ञापन
मगर ट्विटर ने ऐसा नहीं किया। इसके लिए ट्विटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने ट्विटर पर बच्चों से संबंधित अश्लील लिंक डाले थे। पुलिस लिंक डालने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।