फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chikungunya test will be done in one thousand rupees in haryana

खुशखबरी: अब सस्ते में होगा चिकनगुनिया टेस्ट, सरकार ने फिक्स किया रेट

Tue, 20 Sep 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 20 Sep 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
chikungunya test will be done in one thousand rupees in haryana

दिल्ली में चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप के बीच हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए कीमत तय कर दी  है। अब चिकनगुनिया के टेस्ट के लिए 1000 रुपये खर्च करने होंगे। इस बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से सिविल सर्जन को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश और सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्रोई ने सभी निजी अस्पतालों और लैब संचालकों के साथ बैठक कर इस बाबत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


अब इस आदेश के बाद शहर में चिकनगुनिया के टेस्ट के नाम पर प्राइवेट अस्पताल संचालक व लैब मनमानी नहीं कर सकेंगे। शहर में चिकनगुनिया के नाम पर प्राइवेट अस्पताल व लैब संचालक 2 हजार रुपए से 5 हजार रुपए तक वसूल कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मुकाबले कम होगी टेस्ट की कीमत

chikungunya test will be done in one thousand rupees in haryana

इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास लगातार शिकायत भी आ रही थी, लेकिन सरकार द्वारा चिकनगुनिया टेस्ट के रेट तय नहीं होने के चलते विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे। जिसका फायदा प्राइवेट अस्पताल व लैब संचालक उठा रहे थे।

पिछले दिनों दिल्ली सरकार द्वारा चिकनगुनिया के रिजर्व ट्रांसक्रिपशन पॉलिमर्स चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) के रेट 1500 रुपए तय किए हैं। हालांकि हरियाणा सरकार ने इस टेस्ट की कीमत 1000 रुपये तय किए हैं। हरियाणा में यह दिल्ली के मुकाबले कम होगा।

इसके अलावा चिकनगुनिया के आईजीएम टेस्ट के लिए 600 रुपये तय किए गए हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट गंभीर परिस्थितियों में किया जाता है। जरनल रूप से चिकनगुनिया टेस्ट के लिए आईजीएम टेस्ट ही किये जाने का दिशा निर्देश दिया गया है।

निजी लैब कर रहे हैं विरोध

chikungunya test will be done in one thousand rupees in haryana

बता दें कि डेंगू के लिए भी 600 रुपये कीमत तय की गई है। सिविल सर्जन, डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि स्वास्थ्य मुख्यालय द्वारा चिकनगुनिया टेस्ट के लिए कीमत तय कर दी गई है।

इसकी जानकारी प्राइवेट अस्पताल व लैब संचालकों को बैठक कर दे दी गई है। अगर अब कोई अधिक कीमत वसूलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
निजी लैब संचालक दिल्ली के मुकाबले कम रेट होने का विरोध कर रहे हैं। लैब संचालकों का कहना है कि आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए कम से कम 1200 रुपये लागत आती है। इससे कम में करना मुश्किल होगा। जबकि सरकार ने लागत से भी कम कीमत तय की है। जो मुनासिब नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed