{"_id":"57e285974f1c1b8341a83eb2","slug":"chikungunya-growing-patient-samples-to-investigate-the-60-suspected-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे चिकनगुनिया के मरीज, जांच के लिए आए 60 संदिग्ध मरीजों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे चिकनगुनिया के मरीज, जांच के लिए आए 60 संदिग्ध मरीजों के सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक नगरी में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को सात और मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
छह नमूनों में डेंगी वायरस की भी पुष्टि हुई। अभी तक शहर में चिकनगुनिया के 22, डेंगू के 24 और मलेरिया के 95 मरीज मिल चुके हैं। स्वाथ्य विभाग ने इन मरीजों के परिवार वालों की भी स्लाइड बनाई और आस पास के 50 घरों में छिड़काव कराया।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि हड़ताल के दौरान बीके सहित निजी अस्पतालों से मरीजों के 60 नमूने आए थे। इनमें से सात नमूने चिकनगुनिया पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी करीब एक सौ सैंपलों की जांच की जानी है। इन्हें बृहस्पतिवार को जांच में लगाया जाएगा। उनका अनुमान है कि चिकनगुनिया के मामलों में बढ़ोत्तरी होगी।
निजी अस्पतालों से भेजे गए संभांवित डेंगू मरीजों के नमूनों को एडवांस आईजीएम टेस्ट किया इनमें छह नमूने पॉजिटिव पाए गए। मलेरिया के भी 13 मामले पॉजिटिव पाए गए।
उन्होंने बताया कि एक टीम चिकनगुनिया के मरीजों और हॉस्पिटलों के संपर्क में हैं। इसके अलावा प्राइवेट हॉस्पिटलों को आदेश दिए गए हैं कि यदि कोई चिकनगुनिया और डेंगू का सीरियस मरीज है, तो उसकी पूरी ट्रीटमेंट हिस्ट्री विभाग को जरूर भेजे, ताकि उस मरीज पर और बेहतर तरीके से निगरानी रखी जा सकें।