{"_id":"6a842d0559189b63c30decd9","slug":"chief-spokesperson-of-cjp-sourav-das-questioned-government-regarding-fir-list-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर FIR रद्द करने पर सौरव का बयान: कहा- सरकार अदालत में सूची क्यों नहीं सौंप रही? देरी बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों पर FIR रद्द करने पर सौरव का बयान: कहा- सरकार अदालत में सूची क्यों नहीं सौंप रही? देरी बर्दाश्त नहीं
Tue, 18 Aug 2026 03:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 18 Aug 2026 03:29 PM IST
सार
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने को लेकर सरकार पर देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अदालत सूची मांग चुकी है, फिर भी सरकार इसे पेश करने में हिचक रही है।
विज्ञापन
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास
- फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर छात्रों से जुड़ी एफआईआर रद्द करने के मामले में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब अदालत ने सरकार से खारिज की जाने वाली एफआईआर की सूची मांगी है, तो इसे अदालत में पेश करने में हिचकिचाहट क्यों दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party Chief Spokesperson Saurav Das says, "When the court is asking (from govt) for the list of FIRs to be quashed, then why are you not submitting it to the court? But you (govt) are showing hesitancy on this in the court. Don't play delay… pic.twitter.com/TTsHNErd48
— ANI (@ANI) August 18, 2026
विज्ञापन
सौरव दास ने कहा कि सरकार को देरी की रणनीति नहीं अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने करीब 2,800 आदतन अपराधियों की पहचान की है। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है, तो यह अलग मामला है। छात्रों से जुड़ा मुद्दा उनकी एफआईआर रद्द करने का है।
विज्ञापन