फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Secretary assault case: police will introgate CM Arvind Kejwarwal

मुख्य सचिव मारपीट मामलाः अब CM केजरीवाल से होगी पूछताछ

Tue, 10 Apr 2018 10:18 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary assault case: police will introgate CM Arvind Kejwarwal
cm vs cs - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस की जांच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस जल्द ही पूछताछ में शामिल होने के लिए कानूनी नोटिस भेज रही है। कानूनी नोटिस दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री के पीएसओ, ऑपरेटर व ड्राइवर से पूछताछ की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

 
उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब ये तय हो गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की जाएगी। उत्तरी जिला पुलिस ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजने के लिए नोटिस पुलिस मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार कर रही है

Chief Secretary assault case: police will introgate CM Arvind Kejwarwal
केजरीवाल और अंशू प्रकाश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। इससे पहले उन्हें औपचारिक तौर से पूछताछ में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया था, मगर वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए।नोटिस में कहा गया है कि या तो मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने में आएं या फिर वह अपने ऑफिस व आवास पर पूछताछ के लिए समय व जगह दें। 

उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ बैठक सोमवार को हो सकती है। उसके बाद ही नोटिस को पुलिस मुख्यालय से आगे भेजने का फैसला लिया जाएगा।

पुलिस पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार कर रही है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस बैठक में शामिल आम आदमी पार्टी के सभी 11 विधायकों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से दो विधायक प्रकाश जरवाल व अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया था। बैठक में मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार वीके जैन से पहले ही पूछताछ हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed