फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated Kailash Mansarovar Bhavan, said- I am feeling proud

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण, कहा- मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है

Sat, 12 Dec 2020 11:17 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 12 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated Kailash Mansarovar Bhavan, said- I am feeling proud
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम इंदिरापुरम में बने कैलाश मानसरोवर भवन का उद्घाटन कर देश के करोड़ों श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास वर्ष 2017 में हुआ था। आज इस भवन को लोकार्पित कर आपको सौंपते हुए मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। मैं आप सबको हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कैलाश मानसरोवर भवन बनाने की मांग यहां के जनप्रतिनिधियों ने शासन के सामने रखी थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम के समय फैसला किया गया कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 50 हजार की जगह 1 लाख रुपये दिए जाएंगे, तो उस समय बात हुई कि यहां एक भवन भी बनना चाहिए। गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर निर्माण के लिए हमने जमीन की भी कीमत दी है। आज हम यह भव्य भवन उन सभी श्रद्धालुओं को समर्पित करते हैं जो कैलाश मानसरोवर से लेकर सिंधु दर्शन, बद्रीनाथ, केदारनाथ जी, गंगोत्री और यमुनोत्री जी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि हम लोग जो भी कार्य करेंगे वह नियमों का पालन करते हुए ही करेंगे। पहले वाली भूमि पर एनजीटी ने आपत्ति की, तो यह फैसला लिया गया कि उसे खारिज कर भवन ऐसे स्थान पर बनाएंगे, जहां शासन जमीन को क्रय करेगा और भूमि उस भवन के नाम पर ही होगी। हमने धर्मार्थ कार्य विभाग के महानिदेशक का गठन किया है क्योंकि हमारे यह धार्मिक केंद्र श्रद्धा का केंद्र होने के साथ ही पर्यटन और रोजगार के बड़े माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा इस भव्य भवन को 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया। खास यह है कि देशभर से कैलाश मानसरोवर यात्रा और चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को यहां फाइव स्टार की सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर 280 लोगों के रुकने की व्यवस्था है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed