फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta inspected Azadpur Mandi

Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी का किया निरीक्षण, मंत्री कपिल मिश्रा भी रहे साथ

Fri, 16 May 2025 11:26 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 May 2025 11:26 AM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के साथ उत्तरी दिल्ली में आजादपुर मंडी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Chief Minister Rekha Gupta inspected Azadpur Mandi
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी का किया निरीक्षण - फोटो : ani

विस्तार

सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी का दौरा कर वहां की बदहाल व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। मंडी को कूड़ाघर की संज्ञा देते हुए उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का एलान किया। यहां सुरक्षा, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं में परिवर्तन करने का वादा किया। इसके तहत यहां सीसीटीवी कैमरे, मिनी-अस्पताल और अटल कैंटीन बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दिल्ली की मंडियां केवल व्यापार के केंद्र भर नहीं, बल्कि जीवनरेखा है। पिछली सरकार ने 10 सालों में आजादपुर मंडी को बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया। यहां हजारों लोग काम करते हैं। ट्रकों की भारी आवाजाही, सड़ती सब्जियां, टूटी सड़कें और जर्जर शौचालय जैसे मंडी नहीं, कूड़ाघर है। अब इसे नया जीवन देने का समय है। पिछले 10 साल के मंडी के बजट का ऑडिट कराएंगे, ताकि व्यय की जांच हो और भविष्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंडी में भ्रष्टाचार को खत्म करने और समय सीमा के भीतर इसके पुनरुद्धार के लिए योजना बनाकर पर काम करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


चिकित्सा के साथ 5 रुपये में भोजन की थाली
सीएम ने हीटवेब ऐक्शन प्लान के तहत मंडी में बिना देर किए पीने के पानी के स्टेशन (प्याऊ) बनाने के निर्देश दिए। गर्मी में काम करने वाले हजारों मजदूरों को यहां पीने के पानी के लिए तकलीफ हो रही है। यहां के किसान भवन की इमारत में एक मिनी-अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। इसमें प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं दोनों मिलेंगी। मजदूरों को सस्ता भोजन देने के लिए इसी इमारत में अटल कैंटीन खुलेगी, जहां मजदूरों को मात्र 5 रुपये में भोजन की थाली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की सभी मंडियों की हालत इतनी खराब है कि पिछले 10-15 सालों में इन मंडियों में कोई काम नहीं हुआ। यहां सफाई, सड़क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी समस्याएं हैं, जबकि सैकड़ों लोग यहां काम कर रहे हैं। यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, आम आदमी पार्टी ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। आज हम इसका दौरा कर रहे हैं और इसके आधुनिकीकरण की योजना बनाई जाएगी। सुरक्षा को मजबूत करके व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।"


भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों द्वारा तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार पर उन्होंने कहा, "अगर कोई भी देश भारत के खिलाफ किसी भी तरह से शामिल होता है, तो भारत के लोग उसका हर तरह से बहिष्कार करेंगे। भारत एकजुट है, एक मत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed