फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta and ministers paid obeisance at the Golden Temple

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों के साथ अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। सीएम ने दुर्गियाना मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि लाल किले पर 23 से 25 नवंबर को तीन दिवसीय गुरमत समागम भारत के ऐतिहासिक धार्मिक आयोजनों में से एक के रूप में स्थापित हुआ। इसमें छह लाख श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरे वर्ष गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के 350वें वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम करेगी। स्कूलों में बच्चों तक गुरु साहिब की शिक्षाओं और बलिदान की कथा पहुंचाने के लिए विशेष पुस्तकों के प्रकाशन की व्यवस्था भी की जा रही है। यह प्रयास गुरु साहिब की सार्वभौमिक शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब की यात्रा उनके और उनकी पूरी सरकार के लिए केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि गुरु परंपरा के प्रति गहरी श्रद्धा, कृतज्ञता और आभार का भाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर की पवित्र भूमि पर दर्शन करना गहरा आध्यात्मिक अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed