{"_id":"6989f5fae802a5cd2d0980d8","slug":"chief-minister-gives-compensation-to-the-families-of-those-who-lost-their-lives-in-the-goa-fire-tragedy-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123515-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोवा अग्निकांड में जान गंवाने वाले के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोवा अग्निकांड में जान गंवाने वाले के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिया मुआवजा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गोवा के अरपोरा इलाके में छह दिसंबर को बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले दिल्ली के एक ही परिवार के चार सदस्यों के परिजनों को दिल्ली सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में पीड़ित परिवार को प्रति मृतक 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव मदद जारी रहेगी।
इस अग्निकांड में सादतपुर एक्सटेंशन, करावल नगर विधानसभा निवासी व्यवसायी विनोद कुमार (42), अनिता जोशी (42), सरोज जोशी (41) और कमला जोशी (44) की मौत हो गई थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। उन्होंने इसे केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया। मंत्री ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री की ओर से घोषित सहायता राशि की जानकारी दी गई थी। आज मुख्यमंत्री ने स्वयं परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और आर्थिक सहायता सौंपी।