फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief minister dismissed the allegations surrounding the collection.

उगाही के आरोपों में घिरे महामंत्री बर्खास्त

Mon, 13 Apr 2015 01:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 13 Apr 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
Chief minister dismissed the allegations surrounding the collection.
व्यापारियों से उगाही जैसे गंभीर आरोपों के चलते जिला उद्योग व्यापार मंडल और पश्चिमी संभाग के महामंत्री शिव शंकर राठी को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कई महीनों से व्यापारियों की ओर से मिल रहीं शिकायतें और जांच में सत्यता पाए जाने की बात कहते हुए राठी से जिला और प्रदेश के सभी पद छीन लिए।
विज्ञापन


साथ ही साथ महानगर उद्योग व्यापार मंडल चेयरमैन व पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के महामंत्री बृजमोहन सिंघल को जिला महामंत्री मनोनीत करने की घोषणा की।

रविवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बताया कि शिवशंकर राठी की पिछले कई महीनों से व्यापारियों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों की जांच में पाया गया कि शिवशंकर राठी व्यापार मंडल के नाम पर व्यापारियों से लगातार पैसा मांगने और उनका पैसा न चुकाने का कार्य कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि फरवरी में गाजियाबाद रुकने पर दो व्यापारियों ने मिलकर शिकायत भी की। ऐसी शिकायतों से व्यापार मंडल की छवि खराब हो रही थी।

ऐसी दशा में जिलाध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गोपीचंद, महानगर महामंत्री अशोक चावला और युवा की दोनों कमेटियों ने सामूहिक निर्णय करके शिवशंकर राठी को सभी पदों से मुक्त करने की मांग की। इसके बाद उन्हें संगठन से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed