फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind kejriwal reviews jahan jhuggi wahin makan scheme, instructions to complete the preparations soon

बड़ी पहल : मुख्यमंत्री ने ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना की समीक्षा की, तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश

Thu, 08 Apr 2021 11:23 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Apr 2021 11:23 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द अधूरे भवनों का निर्माण पूरा करने का आदेश दिया
  • केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी से झुग्गी के कलंक को हमेशा के लिए मिटाना चाहती है

विज्ञापन
Chief Minister Arvind kejriwal reviews jahan jhuggi wahin makan  scheme, instructions to complete the preparations soon
अरविंद केजरीवाल(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द अधूरे भवनों का निर्माण पूरा करने का आदेश दिया जिससे समयबद्ध तरीके से गरीब परिवारों को फ्लैट्स में स्थानांतरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तैयार फ्लैट्स को जल्द से जल्द उचित पात्रों का चयन कर उन्हें सौंप दिया जाना चाहिए जिससे उनका जीवन बेहतर हो सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी से झुग्गी के कलंक को हमेशा के लिए मिटाना चाहती है। इसके लिए हर गरीब परिवार को एक फ्लैट दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना को अब अमलीजामा पहनाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इस समय तैयार फ्लैट्स पड़े हैं। उचित प्रक्रिया अपनाकर इन्हें जल्द से जल्द उपयुक्त लोगों को सौंप दिया जायेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गरीब परिवारों की संख्या काफी ज्यादा है और उन सबके लिए फ्लैट्स देना अनिवार्य है, इसलिए दिल्ली सरकार अपनी खाली पड़ी जगहों पर भारी संख्या में फ्लैट्स का निर्माण कराएगी जिससे सभी गरीबों को अच्छा आवास सुनिश्चित किया जा सके।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed