{"_id":"5db7120a8ebc3e93b85d3a22","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-objected-to-bjp-leader-statement-related-to-pollution-on-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों का मजाक न उड़ाएं भाजपाई, केजरीवाल ने पटाखेबाजी से जुड़े बयान पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों का मजाक न उड़ाएं भाजपाई, केजरीवाल ने पटाखेबाजी से जुड़े बयान पर जताई आपत्ति
Mon, 28 Oct 2019 09:36 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेताओं के दिवाली पर पटाखेबाजी करने से जुड़े बयान पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दिल्लीवालों की पांच साल की मेहनत से प्रदूषण कम हुआ है। भाजपा के नेता दिल्लीवालों का मजाक न उड़ाएं। ऐसी बात करना अच्छी बात नहीं है।
सोमवार को मीडिया के सवालों के जवाब में अरविद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को साढ़े 8 बजे के बाद पटाखे छोड़ने शुरू हुए थे। पिछले साल की तुलना में इस बार प्रदूषण कम है। 5 साल में इस बार दिवाली पर प्रदूषण का स्तर सबसे कम रहा।
दिल्ली सरकार की कोशिश प्रदूषण खत्म करने की है। इसके लिए कनॉट प्लेस में लेजर शो आयोजित किया गया है। यहां उम्मीद से बहुत ज्यादा भीड़ जुट रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
दिल्लीवालों ने सरकार के हर फैसले का स्वागत करते हुए उसे सफल भी बनाया है। दिवाली पर भी दिल्लीवालों ने कम पटाखेबाजी की। ऐसे में भाजपा के लोगों को दिल्लीवालों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

प्रदूषण की वजह से नहीं रुकेगा क्रिकेट मैच
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत व बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 मैच में प्रदूषण आड़े नहीं आएगा। दिल्ली सरकार 4 नवंबर से सम-विषम फार्मूला लागू करने जा रही है। इससे प्रदूषण कम होगा। पहले भी प्रदूषण मैच में आड़े नहीं आया था।
हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में बहुत पटाखे फोड़े गए हैं। पराली भी जलाई जा रही है। इस पर सरकार कुछ नहीं कर सकती। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार बेहद सख्ती से ग्रैप लागू कर रही है। उन्होंने तंज कसा कि ईपीसीए की सिर्फ दिल्ली में चलती है। दूसरे राज्य इसकी ज्यादा नहीं सुनते।
सांसद संजय सिंह ने भी बोला हमला
पटाखेबाजी के मामले में आप ने भी भाजपा पर हमला बोला। सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरी दिल्ली की जनता एकजुट होकर प्रदूषण की समस्या को समाप्त करने के लिए केजरीवाल सरकार के साथ संघर्ष कर रही है,
दूसरी ओर भाजपा इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे जलाकर ट्वीट करके लोगों को प्रदूषण फैलाने के लिए उकसाया। यह कृत्य भाजपा की प्रदूषित मानसिकता को दर्शाता है।

दिल्ली की सांसों पर प्रदूषण भारी, सरकार बेपरवाह : मनोज तिवारी
आपको बता दें कि भाजपा ने प्रदूषण के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा। भाजपा का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रित करने में दिल्ली सरकार पूरे तरह से विफल साबित हुई है। प्रदूषण कम करने का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फार्मूला सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है। दिवाली के बाद पूरी दिल्ली की सांसों पर प्रदूषण भारी पड़ा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली वाले गैस चैंबर में रहने को विवश है। भाजपा शासित नगर निगम प्रदूषण कम करने का अभियान चला रहा है, पर दिल्ली सरकार बेपरवाह है। प्रदूषण दिल्ली वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लेजर शो को लेकर भी भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। तिवारी ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
उधर, सांसद व दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ खोखले दावे कर रहे है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। जहरीली हवा लेनी मजबूरी हो गई है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के अनुसार वायु की गुणवत्ता 463 पहुंच गई है। जबकि 100 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार ने एक्शन प्लान तक तैयार नहीं किया। गोयल ने कहा दिल्ली सरकार ने पांच साल तो काम नहीं किया और अब मुफ्त योजना लाकर राजनीति कर रही है।