फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhath Puja will be organised at 1300 ghats, the government has completed preparations on a war footing: Mishra

1300 घाटों पर छठ पूजा का होगा आयोजन, सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारी पूरी की : मिश्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में इस वर्ष 1300 से अधिक घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यमुना किनारे किए जा रहे इंतजाम इस बार अभूतपूर्व हैं और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने घाट का निरीक्षण करते हुए यह बातें कही। बताया कि ।
विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ यमुना नदी स्थित वासुदेव घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए कि सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों। निरीक्षण में दिल्ली सरकार, नगर निगम और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कपिल मिश्रा ने कहा कि यह कहने वाली नहीं, करने वाली सरकार है। यह छठ पूजा अब तक की सबसे व्यापक और ऐतिहासिक होगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार की यह पहली छठ पूजा है और यमुना किनारे पूजन का संकल्प पहली ही छठ पूजा में पूरा हो रहा है। यह दिल्ली के लिए गौरव का क्षण है कि श्रद्धालु परंपरागत तरीके से यमुना तट पर पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जानबूझकर छठ पूजा पर रोक लगाई थी, जिससे पूर्वांचल के लोगों का अपमान हुआ। पिछले छह वर्षों से यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगी थी, लेकिन इस बार पूर्वांचल के लोग स्वाभिमान और गर्व के साथ अपना पर्व मनाएंगे। दिल्ली सरकार हर श्रद्धालु के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस बार छठ पूजा के अवसर पर विशेष रूप से घाटों की सजावट, रोशनी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक घाट पर मेडिकल, सुरक्षा और साफ-सफाई की पूर्ण व्यवस्था होगी। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षित आवागमन के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य विभाग पूरी तरह से तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed