{"_id":"65565401d222f6378c09a3bf","slug":"chhath-puja-2023-railway-minister-vaishnav-reached-new-delhi-station-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2023: रेल मंत्री पहुंचे नई दिल्ली स्टेशन, यात्रियों को दिया आश्वासन; अधिकारियों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2023: रेल मंत्री पहुंचे नई दिल्ली स्टेशन, यात्रियों को दिया आश्वासन; अधिकारियों को निर्देश
Thu, 16 Nov 2023 11:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:11 PM IST
सार
बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहुंचे। छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे के आला अधिकारियों के साथ दौरा किया।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे के आला अधिकारी सुबह से रात तक रेवले स्टेशनों का दौरा कर रहे है। यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था के साथ उनकी सुरक्षित निकासी का जायजा ले रहे है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों से स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की संख्या, ट्रेन की व्यवस्था समेत अन्य उपयोगी चीजों का जायजा लिया। वहीं, उन्होंने प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों से भी बातचीत की। वह प्लेटफार्म नंबर 16 पर पहुंचकर मिनी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसे लेकर अधिकारियों को चैतन्य रहने का निर्देश दिया। रेलवे सुरक्षा बल को भी कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें।
विज्ञापन