फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhath is a festival of faith, convenience of devotees is our responsibility: Entry

छठ आस्था का पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी : प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण, जल और बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने किया घाटों का निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लोक निर्माण, जल एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ आस्था, अनुशासन और प्रकृति का संगम है, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

मंत्री ने मटीयाला (श्याम विहार जेड ब्लॉक), नजफगढ़ (जय विहार), विकासपुरी (दास गार्डन), नांगलोई (निहाल विहार), नरेला (सेक्टर ए-10 दशहरा ग्राउंड) और पल्ला घाट का दौरा किया। पल्ला से उन्होंने नौका द्वारा यमुना तट के अन्य घाटों वसुदेव घाट, गोविंद घाट, बजरंग घाट, श्याम घाट, सूर घाट और गीता कॉलोनी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे चौबीसों घंटे समन्वय और निगरानी बनाए रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने बताया कि प्रमुख घाटों पर सफाई, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। एक व्यक्तिगत पहल के रूप में, मंत्री ने अपने आवास पर भी छठ पूजा घाट की व्यवस्था कराई है ताकि आसपास के निवासी या वे श्रद्धालु जो दूर नहीं जा सकते, पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पर्व हर घर, हर घाट और हर प्रार्थना का उत्सव है। चाहे छोटा तालाब हो या यमुना का किनारा हर अर्घ्य समान श्रद्धा से सूर्य देव तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed