फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chetan bhagat twit irked historians in india

चेतन भगत के ट्वीट पर भड़के इतिहासकार, वायरल हुई पोस्ट

Sat, 31 Oct 2015 03:27 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
chetan bhagat twit irked historians in india

फिलहाल फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर अंग्रेजी लेखक चेतन भगत का एक ट्वीट वायरल हो गया है। उनके इस ट्वीट ने उन्हें देश भर के इतिहासकारों के निशाने पर ला दिया है। चेतन ने ट्वीट कर पूछा है कि आ‌खिर इतिहासकार काम क्या करते हैं?

विज्ञापन


बता दें कि देश के 53 इतिहासकारों ने बढ़ते असहिष्‍णुता के माहौल के खिलाफ आवाज उठाई है और चेतन भगत के ट्वीट को इतिहासकारों के इसी कदम के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


देश में साहित्यकारों से लेकर कलाकारों और फिल्मकारों तक में इस बात को लेकर गुस्सा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बढ़ती असहिष्‍णुता के माहौल पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में ही पुरस्कारों को लौटाने का भी दौर चल रहा है। इसी कड़ी में देश के 50 इतिहासकारों ने गुरुवार को अपनी आवाज बुलंद की और प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया।

क्यों इतिहासकारों में बढ़ रही चिंता

chetan bhagat twit irked historians in india

रोमिला थापा, इरफान हबीब, केएन पणिक्कर और मृदुला मुखर्जी जैसे देश भर के 53 इतिहासकारों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए देश में बिगड़ रहे माहौल के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है।

बयान में कहा गया है कि विचारों की बहुलता को ताकत और हिंसा के दम पर दबाने की कोशिश की जा रही है। तर्क का जवाब तर्क से देने के बजाए उसका जवाब गोली से देने का प्रयास हो रहा है।

इतिहासकारों द्वारा जारी बयान में हाल ही में उत्तर प्रदेश के दादरी में अखलाक की हत्या और मुंबई में सुधींद्र कुलकर्णी पर स्याही फेंके जाने की घटना का जिक्र करते हुए चिंता जताई गई है।

इतिहासकारों के इसी विरोध के जवाब में चेतन भगत ने ट्वीट किया है जिसे लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है।
 


विदेशी मीडिया पर भड़के चेतन

chetan bhagat twit irked historians in india

चेतन भगत ने अपने ट्वीट पर विदेशी मीडिया में छपी खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका में बंदूक चलाने की एक घटना से ये साबित नहीं हो जाता कि सारे अमेरिकी हत्यारे हैं।

इसी तरह भारत में हुई किसी एक घटना के आधार पर यह कहना भी गलत है कि भारत एक असहिष्‍णु देश है। नीचे पढ़िए चेतन भगत के ट्वीट...
 



 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed