फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chemical fallen from metro under construction project, a man died

मेट्रो के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट से गिरा केमिकल, एक युवक की मौत

Thu, 04 Oct 2018 02:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 04 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chemical fallen from metro under construction project, a man died
मृतक अमित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में दिल्ली बार्डर पर निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। मेट्रो प्रोजेक्ट से खतरनाक केमिकल नीचे स्कूटी से गुजर रहे जौहरीपुर दिल्ली निवासी युवक और उसके दोस्त के ऊपर गिर गया। दोनों बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन


हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर है। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि, परिजनों की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जौहरीपुर की जगदंबा कॉलोनी निवासी अमित (35) कॉलोनी में ही मेडिकल स्टोर चलाते थे। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दिल्ली बार्डर से पानी की 25 लीटर की केन स्कूटी पर लेकर घर जौहरीपुर जा रहे थे। अमित का दोस्त व पड़ोसी राहुल पानी की केन लेकर पीछे बैठा था। बताया जा रहा है कि जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट पर ऊपर काम कर रहे मजदूर के हाथों से केमिकल नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक केमिकल अमित और राहुल के ऊपर गिरा, दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां अमित की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अमित परिवार में अकेले कमाने वाले थे। अमित के परिवार में पत्नी के अलावा एक 14 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। उनके पिता हार्ट पेशेंट हैं। एसएचओ लोनी बार्डर रोजंत त्यागी का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।


इस मामले में दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने कहा कि, इस घटना का दिल्ली मेट्रो के निर्माण कार्य  से कोई लेना-देना नहीं है। निर्माण कार्य में इस तरह के रसायन का इस्तेमाल नहीं होता है और हमारा प्रोजेक्ट यहां पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed