{"_id":"5ee94d4032124d5e94062886","slug":"check-up-of-delhi-health-minister-satyendra-jain-again-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर होगी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की जांच, कल निगेटिव आई थी कोरोना रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर होगी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की जांच, कल निगेटिव आई थी कोरोना रिपोर्ट
Wed, 17 Jun 2020 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की आज दोबारा जांच की जाएगी। हालांकि कल उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन को सोमवार रात तेज बुखार आया था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी ,जिसके बाद उन्हें शाहदरा के राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्षणों के आधार पर जैन के कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका जताई गई थी । मंगलवार सुबह ही उनका टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात उन्हें तेज बुखार आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है। सत्येंद्र जैन को अस्पताल की सांतवीं मंजिल पर कमरे में भर्ती किया गया है, जहां पर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के एक निजी सचिव सहित उनके कार्यालय के चार लोग अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई अहम बैठक में सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भाग लिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ और लोगों की जांच करवाई जा सकती है।