{"_id":"632687d98904b92c5b09fc26","slug":"cheating-of-1-2-crores-on-pretext-of-profit-on-investment-in-crypto-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.2 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.2 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sun, 18 Sep 2022 09:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:21 AM IST
सार
बुजुर्ग ने बताया कि शुरू में उन्होंने दो हजार रुपये ट्रांसफर किए। इससे उन्हें कंपनी के वेबसाइट पर 1200 रुपये का मुनाफा दिखाया गया। इससे उत्साहित होकर उन्होंने कुल 1.22 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीतमपुरा के रहने वाले एक बुजुर्ग को विदेशी कमोडिटी एक्सचेंज (ऑयल, क्रिप्टो करेंसी) में निवेश पर मोटे मुनाफा का झांसा देकर 1.22 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला जालसाज ने विदेशी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर बुजुर्ग से व्हाट्सएप पर संपर्क किया। इसके बाद ऑयल और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने की बात कहकर ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
राकेश कुमार(64) सपरिवार पीतमपुरा इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एक विदेशी महिला ने व्हाटसएप के जरिए उससे संपर्क किया। महिला ने खुद को यूनाइटेड किंगडम के ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने बुजुर्ग को विदेशी कमोडिटी एक्सचेंज में निवेश कर काफी मुनाफा होने का झांसा दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने बताया कि शुरू में उन्होंने दो हजार रुपये ट्रांसफर किए। इससे उन्हें कंपनी के वेबसाइट पर 1200 रुपये का मुनाफा दिखाया गया। इससे उत्साहित होकर उन्होंने कुल 1.22 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। फरवरी से मार्च 2022 के बीच वेबसाइट पर 5 करोड़ का मुनाफा दिखाया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद चार करोड़ का घाटा दिखाया गया। शक होने पर बुजुर्ग ने बाकी रकम उनके बैंक खाता में वापस करने के लिए कहा। पैसा वापसी के लिए महिला ने 3.76 लाख रुपये फीस मांगी। पीड़ित की शिकायत पर अपराध शाखा की साइबर यूनिट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।