फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chatting on the app woman threatened to implicate businessman in rape case and asked for five lakh

एप पर चैट कर युवती ने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से मांगे पांच लाख

Wed, 09 Sep 2020 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली          
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली           Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
Chatting on the app woman threatened to implicate businessman in rape case and asked for five lakh
Mobile App

मोबाइल एप पर चैट कर एक युवती को नौकरी देने का वादा करना गुरुग्राम के कारोबारी को महंगा पड़ गया। युवती ने रोहिणी स्थित फ्लैट पर बुलाकर कारोबारी से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे।

विज्ञापन


किसी तरह से जान बचाकर पीड़ित बुध विहार थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारकर एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से एक होमगार्ड रह चुका है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम सेक्टर- 5 में रहने वाला 47 वर्षीय कारोबारी फोटोकॉपी प्रिंटिंग मशीन किराए पर देता है। 6 सितंबर को वह ट्रूली मेडिली एप पर ज्योति नाम की युवती से चैट कर रहा था। ज्योति ने बताया कि वह पीतमपुरा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। वह नौकरी बदलना चाहती है। कारोबारी ने अपने यहां उसे काम करने का ऑफर किया। इसे स्वीकार करने के बाद युवती ने कारोबारी को मिलने के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8 बजे कारोबारी अपनी इनोवा कार से रिठाला मेट्रो स्टेशन पहुंचा। वहां सीमा नाम की युवती के साथ आई ज्योति कारोबारी को अपने फ्लैट पर ले गई। रास्ते में कारोबारी ने खाने का सामान और कुछ बीयर की बोतलें खरीद ली।

सेक्टर पांच रोहिणी स्थित फ्लैट पर तीनों बीयर पीने लगे। सीमा कुछ देर के लिए बाहर गई और फिर दो लोगों के साथ कमरे में आयी। एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। वर्दी पहने व्यक्ति ने ज्योति का दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कारोबारी की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की बात कर उससे पांच लाख रुपये मांगे। यह सुनकर हैरान कारोबारी वहां से किसी तरह भागा और बुध विहार थाने जाकर इसकी शिकायत की। 


पीड़ित के साथ पुलिस उस फ्लैट पर पहुंची। जहां से पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुराड़ी निवासी तानिया, रोहिणी निवासी सुनील और आगरा के ताजगंज निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस उपायुक्त पी के मिश्रा ने बताया कि सुनील होमगार्ड में काम कर चुका है और विजय विहार इलाके में हनीट्रैप के मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed