{"_id":"5e4865428ebc3ee5fb3e6eed","slug":"chargesheet-will-be-filed-after-fsl-report-in-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू हिंसा : 40 दिन बाद भी पुलिस के पास ठोस साक्ष्य नहीं, FSL रिपोर्ट के बाद दाखिल होगी चार्जशीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू हिंसा : 40 दिन बाद भी पुलिस के पास ठोस साक्ष्य नहीं, FSL रिपोर्ट के बाद दाखिल होगी चार्जशीट
Sun, 16 Feb 2020 03:10 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू में हुई हिंसा
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने ऐसे कई साक्ष्य जांच के लिए एफएसएल भेजे हैं, जो चार्जशीट दाखिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी हिंसा में कथित रूप से शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। इसके पीछे कैंपस में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को वजह बताया जा रहा है। देखना है कि 90 दिन के भीतर पुलिस अपनी चार्जशीट कब कोर्ट में दाखिल करती है।
उधर, जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा को 40 दिन बीत गए हैं। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई अहम सबूत हाथ लगने का दावा किया था। इसके बाद भी अब तक किसी की भी गिरफ्तारी कर पाने में पुलिस नाकाम रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपी छात्रों को सीधे चार्जशीट कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
चार्जशीट में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइषी घोष समेत अन्य आरोपी भी शामिल होंगे। इस मामले में 70 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें जेएनयू के सुरक्षाकर्मी और शिक्षक भी थे। उधर, किसी नकाबपोश का भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है।