रेप मामले में पीपली लाइव सहनिर्माता पर आरोप तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव के को-डायरेक्टर महमूद फारुकी के खिलाफ दिल्ली के साकेत कोर्ट में आरोप तय हो गए। अब इस मामले में फारुकी का ट्रायल डेटूडे बेसिस पर होगा।
बता दें कि महमूद फारुकी पर अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में शोध कर रही छात्रा से बलात्कार का आरोप है। छात्रा ने इसी साल भारत स्थित अमेरिकी दूतावास को ईमेल के जरिए मामले की शिकायत की थी।
शिकायत के बाद 19 जून को दिल्ली के न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में महमूद फारुकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने 20 जून को महमूद फारुकी को गिरफ्तार किया था। तब से वह पुलिस कस्टडी में हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में उन पर आरोप तय कर दिया गया।
कैसे सामने आया मामला
बता दें कि महमूद फारुकी की पत्नी अनुषा रिजवी पीपली लाइव की डायरेक्टर थी, जबकि आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस मामले में लड़की का आरोप है कि सुखदेव विहार स्थित अपने घर में महमूद फारुकी ने उसके साथ रेप किया था।
असल में 30 वर्षीय यह अमेरिकी छात्रा अपने शोध कार्य के संबंध में दिल्ली आई थी। फारुकी और शोध छात्रा के कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी।
लड़की के अनुसार मार्च 2014 में उसके साथ रेप किया गया। इसके बाद छात्रा वापस अमेरिका चली गई। जाने के बाद दोनों के बीच ईमेल के जरिए बातचीत चलती रही।
इस बातचीत के दौरान ही फारुकी ने अपनी गलती स्वीकार की थी। इसके बाद ही छात्रा ने मामले की शिकायत दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में की थी।