{"_id":"57864e4c4f1c1b027d13eb81","slug":"charged-with-disturbance-on-reliance-workers-the-company-implicated-in-false-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिलायंस पर कर्मियों को परेशान करने का आरोप, झूठे मामले में फंसा रही कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस पर कर्मियों को परेशान करने का आरोप, झूठे मामले में फंसा रही कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर रिलांयस कंपनी का केबल चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को जिन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, उन्होंने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी ने उन्हें प्रोजेक्ट के दौरान भर्ती किया था। अब उसका प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है तो वह उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। उसके लिए वह गलत रास्ता अपनाकर परेशान कर रही है। इसके पीछे कंपनी की मंशा है कि कर्मचारी काम छोड़कर खुद भाग जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि रिलायंस कंपनी की ओर से पांच दिन पहले डीएलएफ फेज वन थाना पुलिस को बताया गया था कि उसकी फोर जी की केबल चोरी हो गई है, जिसके कारण उनका नेटवर्क प्रभावित हुआ। पुलिस ने चोरी व टेलीग्राफ एक्ट के तहत अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद जब पुलिस ने कंपनी द्वारा बताए गए कुछ पुराने कर्मचारियों को जांच के लिए बुलाया तो 50 से ज्यादा एक्स सर्विस मैन पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कंपनी जानबूझ कर कर्मचारियों को परेशान कर रही है। ग्वाल पहाड़ी चौकी इंचार्ज ऋृषि पाल ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारियों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।