फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Charge Sheet will be filed against Satta King Shyam Bohra

Satta king 2018: श्याम बोहरा मामले में बड़ा खुलासा, 67 सटोरियों को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Fri, 07 Sep 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Charge Sheet will be filed against Satta King Shyam Bohra
फाइल फोटो
आगरा में जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा के रैकेट में शामिल 67 सटोरियों के नाम तो पुलिस ने खोल दिए लेकिन इनके खिलाफ सुबूत जुटाने में देरी की जा रही है। दो महीने में श्याम बोहरा को छोड़ किसी और के खिलाफ साक्ष्य नहीं जुटाए जा सके हैं। नतीजा यह है कि श्याम बोहरा के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


अन्य 66 सटोरियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए श्याम बोहरा का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसी के बाद तय होगा कि मोबाइल में मिली वाइस रिकार्डिंग में किसी तरह की छेड़छाड़ की गई या नहीं। 
विज्ञापन


इस दौरान केस डायरी का एक पन्ना वायरल हो जाने पर पुलिस की फजीहत हो चुकी है। इस कारण भी पुलिस फूंक फूंककर कदम रख रही है। सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जांच और तेज की जाएगी। छत्ता थाना के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सुबूत जुटा लिए गए हैं। पहली चार्जशीट में सिर्फ श्याम बोहरा का नाम होगा। अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट बाद में दाखिल की जाएगी।

आयकर को भेजी गई रिपोर्ट में किया खेल

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि श्याम बोहरा मामले में खोले गए  सटोरियों के नाम की सूची में पुलिस ने खेल किया है। पहले 67 नाम बताए जा रहे थे। जो सूची मिली, उसमें संख्या 58 रह गई। इनके भी नाम नहीं थे, सिर्फ मोबाइल नंबर ही थे। 

पिछले दिनों आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने तीन बुलियन व्यापारियों पर छापा मारा। इनमें सराफा व्यापारी सुशीला चौहान शामिल है। पुलिस ने उसका नाम भी श्याम बोहरा से संपर्क रखने वाले सटोरियों में शामिल बताया था। 

हालांकि एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह का कहना है कि आयकर विभाग को सूची भेजे जाने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed