{"_id":"58b78a274f1c1b9c18832069","slug":"charge-sheet-not-prepared-in-jnu-case-delhi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू देशद्रोह मामला : अभी चार्जशीट क्या ड्राफ्ट चार्जशीट भी नहीं हुई तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू देशद्रोह मामला : अभी चार्जशीट क्या ड्राफ्ट चार्जशीट भी नहीं हुई तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में अभी चार्जशीट तैयार नहीं की है। स्पेशल सेल के सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की चार्जशीट तैयार की जाएगी। हालांकि अभी ड्राफ्ट चार्जशीट भी तैयार नहीं हुई है।
दूसरी तरफ जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी थी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से देशद्रोह मामले की जांच की रिपोर्ट बुधवार को मांगी। मामले की जांच कर रही स्पेशल सेल की टीम को बुधवार को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया था।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि जेएनयू देशद्रोह का मामले एक संवेदनशील मामला है। इस मामले में जांच चल रही है। अभी किसी तरह का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

तैयार होगी चार्जशीट
कन्हैया को क्लीन चिट मामले में की भी जांच चल रही है। इस मामले में अभी और इंतजार करना होगा। जांच के बाद ही इस मामले में चार्जशीट तैयार होगी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी चार्जशीट क्या, ड्राफ्ट चार्जशीट भी तैयार नहीं हुई है।
जांच के बाद ही चार्जशीट तैयार की जाएगी। हालांकि मामले से संबंधित सभी तरह की रिपोर्ट आ गई हैं। रिपोर्ट से ये तो स्पष्ट हो रहा है कि कन्हैया कुमार देशविरोधी नारे नहीं लगा रहा था। हालांकि कन्हैया कुमार को देशविरोधी कार्यक्रम होने की जानकारी थी।
जेएनयू प्रशासन ने जब कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था तो उमर खालिद ने कन्हैया कुमार को मोबाइल पर मैसेज कर कार्यक्रम होने या नहीं होने की पूरी स्थिति से अवगत कराया था। ये खुलासा कन्हैया के मोबाइल की आई रिपोर्ट से हो चुका है। जेएनयू में गत वर्ष 9 फरवरी को कथित देशविरोधी नारे लगाने वाला कार्यक्रम उमर खालिद ने आयोजित करवाया था।