फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Charan Suhawa' Gurucharan Yatra leaves for Patna Sahib from Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली से पटना साहिब के लिए रवाना हुई ‘चरण सुहावा’ गुरुचरण यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
1500 किमी लंबी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन करने का मिलेगा मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब से बृहस्पतिवार को गुरु गोबिंद सिंह और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब की यात्रा शुरू हो गई। 1500 किमी लंबी नौ दिवसीय चरण सुहावा-गुरुचरण यात्रा पटना साहिब के लिए रवाना हुई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उनके परिवार के पास यह पवित्र जोड़ा साहिब पिछले 300 वर्षों से सेवा में थे और अब इसे संगत को दर्शन के लिए तख्त श्री पटना साहिब में समर्पित किया जा रहा है।
पुरी ने कहा कि गुरु साहिब के चरणों की महिमा का अनुभव कराने के लिए यह यात्रा प्रारंभ की गई है। रास्ते में संगत को जोड़ा साहिब के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप और पांच प्यारे साहिब भी शामिल होंगे। पुरी ने कहा कि गुरु कृपा का यह प्रकाश सबके जीवन में श्रद्धा, साहस और सेवा का संकल्प जगाए। यह यात्रा भाईचारे, भक्ति और गुरु के प्रति प्रेम का प्रतीक है। यात्रा से पहले बुधवार की शाम को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में विशेष कीर्तन समागम हुआ जिसमें संगत को जोड़ा साहिब के दर्शन का अवसर मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चरण सुहावा यात्रा शुरू हुई और रात में फरीदाबाद पहुंची। अब यात्रा 24 अक्तूबर को आगरा फिर 25 को बरेली पहुंचेगी। इसी तरह महंगापुर में 26, लखनऊ में 27, कानपुर में 28, प्रयागराज 29 और 30 अक्तूबर को बनारस होते हुए एक नवंबर की सुबह गुरू का बाग से तख्त पटना साहिब पहुंचेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के साथ एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलो समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधि और संगत ने भी उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed