{"_id":"41fa1aad2f2f164f7efc685857004f58","slug":"chaotic-in-hospital-after-reported-bomb-resembled-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की सूचना के बाद अस्पताल में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की सूचना के बाद अस्पताल में मची अफरा तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Sep 2014 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में बम की सूचना के बाद सोमवार सुबह अफरा तफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग के अलावा बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। ओपीडी को खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को अस्पताल से कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल को झूठा करार दे दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फोन करने वाले शख्स का पता लगा लिया है। फिलहाल उसका मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्वामी दयानंद अस्पताल की ओपीडी में बम रखा है। फौरन पुलिस के अलावा अन्य दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
सोमवार होने की वजह से अस्पताल में ज्यादा भीड़ थी। पुलिसकर्मियों ने ओपीडी को खाली कराया। अफरा तफरी में मरीजों को दूसरे विभागों में शिफ्ट कराया गया। करीब तीन घंटे तक पूरे अस्पताल की तलाशी ली गई। इसके बाद कॉल को हॉक्स करार दे दिया गया।