{"_id":"5faf38a63e9e3e398d68bfa5","slug":"changing-direction-worsened-delhi-s-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा बदलने से और खराब हुई दिल्ली की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा बदलने से और खराब हुई दिल्ली की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी बढ़ोतरी
Sat, 14 Nov 2020 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
जाम ने किया हवा का बुरा हाल... आनंद विहार
- फोटो : amar ujala
राजधानी में पिछले दो दिनों से हवा में हो रहा सुधार शुक्रवार को थम गया। हवा की दिशा में बदलाव और रफ्तार में कमी होने की वजह से औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले 314 और बृहस्पतिवार को यह 344 था। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद की हवा 382 एक्यूआई के साथ सबसे खराब श्रेणी में रही।
विज्ञापन
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलने की 1,447 घटनाएं हुईं। इससे उत्पन्न पीएम 2.5 की प्रदूषण में करीब 14 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। एक दिन पहले पराली के धुएं की हिस्सेदारी पांच फीसदी से भी कम दर्ज की गई थी। प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्वों में शामिल पीएम10 और पीएम 2.5 के सूक्ष्म कणों में भी इजाफा हुआ है। पीएम10 का स्तर 299 रहा और पीएम 2.5 का स्तर 168 रहा। पीएम10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।
विज्ञापन
सफर के मुताबिक, शुक्रवार से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर हो गई और अगले दो दिनों तक हवा के इसी दिशा में चलने की संभावना है। सोमवार से हवा का रुख एक बार फिर पूर्वी दिशा की ओर होने की संभावना है। रफ्तार में भी इजाफा हो सकता है। परिणाम स्वरूप दिल्ली-एनसीआर की फिजा में प्रदूषण के छंटने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने के आसार हैं। है। इस वजह से सोमवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण को छंटने में मदद मिलेगी। हालांकि, शनिवार रात राजधानी की हवा बहुत खराब श्रेणी से गंभीर स्तर पर जा सकती है।
विज्ञापन
कुछ शहरों का एक्यूआई
गाजियाबाद : 382
दिल्ली : 339
ग्रेटर नोएडा : 336
गुरुग्राम : 324
फरीदाबाद : 319