{"_id":"6a16e5481cea1154b6076ecf","slug":"changes-in-category-for-pg-admissions-in-delhi-university-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138235-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली विश्विद्यालय में पीजी दाखिले के लिए श्रेणी में कर सकेंगे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली विश्विद्यालय में पीजी दाखिले के लिए श्रेणी में कर सकेंगे बदलाव
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने श्रेणी अपडेट करने की सुविधा प्रदान की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) दाखिले के लिए छात्र अब अपनी श्रेणी में बदलाव कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस पीजी 2026) पोर्टल पर छात्रों को सामाजिक श्रेणी अपडेट करने की एकमुश्त सुविधा प्रदान की है। विश्वविद्यालय के अनुसार जिन छात्रों सीयूईटी पीजी 2026 आवेदन में जो श्रेणी दर्ज की थी और अब उसमें बदलाव करना चाहते हैं, वे पोर्टल पर अपनी संशोधित श्रेणी अपडेट कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारी के अनुसार श्रेणी संबंधी जानकारी एनटीए द्वारा एपीआई सेतु के माध्यम से स्वतः एकीकृत होती हैं, लेकिन छात्रों की सुविधा के लिए अलग से यह विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना आवेदन जमा कर दिया है या अपनी वरीयताएं लॉक कर दी हैं, वे जल्द मिलने वाली सुधार विंडो के दौरान इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल एक बार के लिए उपलब्ध होगी। इस सुविधा के तहत दिव्यांग श्रेणी में बदलाव नही किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय ने समय-समय पर अपडेट के लिए छात्रों से दाखिले की आधिकारिक वेबसाइट देखने का अनुरोध किया है। मालूम हो कि डीयू के पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जो कि 7 जून को समाप्त होगी।