फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandni Chowk will see the end of the electricity gridlock with an underground network costing Rs 160 crore.

Delhi NCR News: चांदनी चौक में खत्म होगा बिजली तारों का जंजाल, 160 करोड़ से होगा अंडरग्राउंड नेटवर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
52.5 किमी ओवरहेड लाइन जमीन के नीचे होगी, 500 नए फीडर पिलर लगेंगे
विज्ञापन

मंडोली में नया ग्रिड स्टेशन, द्वारका समेत चार बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट की भी शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक बाजार से बिजली के तारों का जंजाल खत्म होगा। इससे इस ऐतिहासिक बाजार की सूरत बदल जाएगी। करीब 160 करोड़ रुपये की लागत से यहां 52.5 किलोमीटर लंबा ओवरहेड बिजली नेटवर्क भूमिगत किया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति ज्यादा सुरक्षित बनेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत की। सबसे अहम, पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक में बिजली की लटकती तारों को जमीन के नीचे किया जाएगा। चांदनी चौक सिर्फ बाजार नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है, इसलिए यहां बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना जरूरी है। यहां की 26 प्रमुख सड़कों और कुल 28 ऐतिहासिक गलियों में फैले 52.5 किलोमीटर लंबे ओवरहेड बिजली नेटवर्क को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 500 नए फीडर पिलर लगाए जाएंगे। साथ ही सजावटी स्ट्रीट लाइट पोल और निगरानी के लिए आधुनिक डिजिटल ट्विन तकनीक का इस्तेमाल होगा। काम चरणबद्ध तरीके से रात में किया जाएगा ताकि दिन के समय व्यापार और यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन


सुंदरता और सुरक्षा दोनों बढ़ेगी
सरकार के मुताबिक, इस योजना से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। आग लगने, बारिश या तेज हवा में तार टूटने जैसी समस्याएं कम होंगी। बिजली आपूर्ति ज्यादा भरोसेमंद बनेगी और इलाके की सुरक्षा भी बढ़ेगी। सबसे अहम बात यह है कि ऐतिहासिक बाजार की सुंदरता निखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी चौक विकास का फंड 10 गुना बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये देने की बात थी, लेकिन जरूरत को देखते हुए यह राशि बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये तक की जा सकती है। फिलहाल 28 सड़कों के पुनर्विकास का काम शुरू कर दिया गया है। शाहजहानाबाद पुनर्विकास बोर्ड की जिम्मेदारी सीएम के पास है, ताकि सड़कों, पार्किंग, अतिक्रमण और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके।


दिल्ली पावर सेक्टर में मॉडल बनेगा
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली का पावर सेक्टर देश के लिए मॉडल बनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजधानी में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार निवेश किया जा रहा है। कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, पार्षद सुमन गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article