फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandani running E-rickshaws for change

नोटबंदीः छुट्टे की किल्लत से बचने के लिए चांदनी ने निकाला अनोखा उपाय, नहीं सोचा होगा आपने

Mon, 21 Nov 2016 12:23 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 21 Nov 2016 12:23 PM IST
सार

सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से लेकर उद्योग मार्ग पर चलाती है ई-रिक्शा

विज्ञापन
 Chandani running E-rickshaws for change
छुट्टे के ल‌िए चलाने लगी ई-र‌िक्शा - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

विस्तार

नोट बंदी के बाद कई लोग छुट्टे पैसे की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में नोएडा निवासी चांदनी (28) ने उपाय ढूंढ निकाला। वह किराये का ई-रिक्शा चलाकर छुट्टे पैसे जुटा रही है, ताकि घर का खर्च चल सके।

विज्ञापन


सेक्टर-8 निवासी चांदनी ने बताया कि सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से लेकर उद्योग मार्ग तक ई-रिक्शा चलाकर उसे आसानी से 10-10 रुपये मिल जा रहे हैं। इससे वह परिवार की रोजाना की जरूरतें पूरी कर पा रही है।
विज्ञापन


उसके 4 बच्चे हैं। पति बेरोजगार है। इससे उसे ही खर्चा चलाना पड़ता है। पहले वह एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती थी। महीने में उसे 7 हजार रुपये वेतन मिलता था, लेकिन एक्सपोर्ट कंपनी में ज्यादा काम करने से घर का काम नहीं कर पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसने बेटे से ई-रिक्शा चलाना सीख लिया। पहले कभी-कभी कंपनी से छुट्टी मिलने पर वह किराये पर ई-रिक्शा लेकर चलाया करती थी। अब रोजाना ई-रिक्शा चलाकर 600 से 700 रुपये कमाई हो जाती है। 400 रुपये किराये देने पड़ते हैं, जो पैसे बचते हैं उससे घर का खर्च चल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed