फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of rain in Delhi on Sunday dust storm will blow at a speed of 40 kilometers per hour yellow alert

Weather Alert : आज फिर बरसेंगे दिल्ली में बदरा, 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी; अलर्ट

Sun, 12 May 2024 12:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 May 2024 12:08 AM IST
सार

राजधानी में रविवार को मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Chances of rain in Delhi on Sunday dust storm will blow at a speed of 40 kilometers per hour yellow alert
दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में रविवार को मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। साथ ही, बारिश के साथ बिजली गरजने की भी संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों निजात मिलेगी। 

विज्ञापन

वहीं, शनिवार को दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज को गई। सुबह आठ बजे तक यहां 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजघाट में 1 एमएम, मुंगेशपुर में 0.5 एमएम व नरेला में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आया नगर व पीतमपुरा में 38.9, जाफरपुर में 38.8, पूसा में 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूलभरी आंधी ने बढ़ाया प्रदूषण
राजधानी में हवा की दिशा बदलने व धूलभरी आंधी चलने से प्रदूषण बढ़ गया है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को औसत 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पूर्व से दक्षिण दिशा की ओर से चली। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक 261 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 236, गुरुग्राम में 234, नोएडा में 207 व गाजियाबाद में 166 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed