फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of arrest of Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav

Elvish Yadav: एल्विश के गले की फांस बन सकता है यह वीडियो? धीरे-धीरे कसता जा रहा शिकंजा, हो सकती है गिरफ्तारी

Tue, 07 Nov 2023 09:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 09:57 PM IST
सार

सांपों का जहर रेव पार्टी में सप्लाई करने के मामले में एल्विश पर धीरे-धीरे वन विभाग और नोएडा पुलिस शिकंजा कस रही है। एल्विश के खिलाफ पुलिस सांपों का जहर सप्लाई करने और रेव पार्टी आयोजित करने के साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Chances of arrest of Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav
एल्विश यादव समेत छह पर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एल्विश के गले में सांप वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो के आधार पर एल्विश की गिरफ्तारी भी हो सकती है। प्रतिबंधित सांपों के साथ खेलना भी वन्य जीव अधिनियम के तहत गैरकानूनी है। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

सांपों का जहर रेव पार्टी में सप्लाई करने के मामले में एल्विश पर धीरे-धीरे वन विभाग और नोएडा पुलिस शिकंजा कस रही है। एल्विश के खिलाफ पुलिस सांपों का जहर सप्लाई करने और रेव पार्टी आयोजित करने के साथियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि एल्विश की गिरफ्तारी के लिए गले में सांप वाला वीडियो ही काफी है। वन्य जीव अधिनियम के तहत किसी भी जंगली जानवर या प्रतिबंधित जानवरों के साथ खेलना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सबसे पहले एल्विश पर इसी मामले में नोएडा पुलिस शिकंजा कस सकती है। हालांकि यूट्यूबर की अन्य भूमिकाओं पर भी पुलिस की पैनी नजर है और परत दर परत इसकी तलाश की जा रही है। जांच में चाहे जो भी तथ्य सामने आए लेकिन गले में सांप लटकने के मामले में एल्विश के खिलाफ नोएडा पुलिस कड़ा एक्शन ले सकती है। 

विज्ञापन

गिरफ्तार सपेरों के पास नहीं मिला लाइसेंस
नोएडा पुलिस ने जिन पांच सपेरों को नौ सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इनके पास सांप दिखने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है। वन विभाग की तरफ से कुछ सांपों के लिए लाइसेंस भी दिया जाता है। पुलिस अब इस मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है और इसके बाद फिर में अलग धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

वन विभाग करेगा वीडियो की जांच
एल्विश के गले में सांप वाली वीडियो की वन विभाग भी जांच कर रहा है। इस मामले में जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि  जांच पूरी होने के बाद एल्विश के खिलाफ विभाग में भी एचटू केस दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने के बाद इसमें तीन वर्ष की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed