फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Challan of 50 thousand rupees for not keeping construction material covered in Dwarka

द्वारका में निर्माण सामग्री ढक कर न रखने पर 50 हजार रुपये का चालान

Fri, 16 Oct 2020 03:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Oct 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Challan of 50 thousand rupees for not keeping construction material covered in Dwarka
निर्माण और पड़ी सामग्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले नजफगढ़ जोन में प्रदूषण से निपटने के लिए द्वारका में खुले में निर्माण सामग्री रखने पर कंस्ट्रक्शन फर्म का 50 हजार रुपये का एनजीटी चालान किया गया है। दरअसल, राजधानी के प्रदूषण हॉटस्पॉट में द्वारका भी शामिल है। ऐसे में यहां प्रदूषण को कम करने के लिए निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके तहत हॉटस्पॉट इलाके के आसपास अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ 15 वाहनों को भी जब्त किया गया है। वहीं, वाहन छुड़वाने के लिए अब तक वाहन मालिकों से निगम ने दो लाख 50 हजार रुपये की राशि भी वसूल की है। इसके अलावा हॉटस्पॉट क्षेत्र में खुले में मलबा डालने पर डीडीए को नोटिस भी जारी किया गया है।हॉटस्पॉट द्वारका क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के लिए रात के समय दो रात्रि गश्त टीम को तैनात किया गया है जिससे रात के समय मलबा डालने व कूड़ा जलाने पर कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed