{"_id":"5eb4ab50c00200659f7f550b","slug":"chairman-of-minorities-commission-expressed-inability-to-come-to-the-office-of-special-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने स्पेशल सेल के कार्यालय आने में जताई असमर्थता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने स्पेशल सेल के कार्यालय आने में जताई असमर्थता
Fri, 08 May 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 May 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
जफरुल इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने पूछताछ में शामिल होने के लिए असमर्थता जताई है। इस्लाम ने पत्र लिखकर साइबर सेल को यह सूचना दी है। साइबर सेल की टीम बुधवार शाम को पूछताछ में शामिल होने के लिए इस्लाम को लेने गई थी।
विज्ञापन
यहां कुछ लोग एकत्रित हो गए थे। इस कारण साइबर सेल की टीम वापस लौट आई थी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जफरूल खान ने बुधवार शाम को साइबर सेल को चिट्ठी लिखी है। पत्र में कहा है कि वह 72 वर्ष के सीनियर सिटीजन हैं। हार्ट पेशेंट के अलावा उन्हें कई बीमारी हैं।
विज्ञापन
इस कारण वह पूछताछ में सहयोग करने लिए पुलिस स्टेशन नहीं आ सकते। जफरुल हसन ने यह भी कहा है कि वह अपने घर पर दिन के समय पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं। दूसरी तरफ पॉपलुर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने जफरूल इस्लाम खान के घर पुलिस दबिश की निंदा की है।
विज्ञापन